फाइनेंशियल लिट्रेसी पर कार्यशाला, शिक्षकों ने जाना डिजिटल युग का सच"

फाइनेंशियल लिट्रेसी पर कार्यशाला, शिक्षकों ने जाना डिजिटल युग का सच"

Jul 31, 2025 - 17:27
 0  37
फाइनेंशियल लिट्रेसी पर कार्यशाला, शिक्षकों ने जाना डिजिटल युग का सच"

होली प्वाइंट एकेडमी में फाइनेंशियल लिट्रेसी व डिजिटल टूल्स पर कार्यशाला आयोजित

भरथना (इटावा): स्थानीय होली प्वाइंट एकेडमी में सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत "फाइनेंशियल लिट्रेसी एवं डिजिटल टूल्स के उपयोग" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य रिसोर्स पर्सन मनीष अग्रवाल रहे, जिन्होंने सरल व प्रभावी ढंग से वित्तीय साक्षरता के महत्व को समझाया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को बजट निर्माण, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल भुगतान प्रणाली, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन ठगी से बचाव जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल टूल्स के शैक्षणिक व वित्तीय क्षेत्र में प्रभावी उपयोग पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप चंद्र पाण्डेय के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से ऐसे आयोजनों से लाभान्वित होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रजनी सिंह ने समन्वयक की भूमिका निभाई, जबकि श्री हर्षित गोयल ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। संचालन दीपक सिंह चौहान द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यशाला के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, रिसोर्स पर्सन, समन्वयक व आयोजन समिति को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अरुण मोटवानी, अमित श्रीवास्तव, अनुराग दीक्षित, मनोज त्रिपाठी, आनंद तिवारी, गौरव वर्मा, गौरव शाक्य, रीना शर्मा, तान्या दुबे, राहुल चौहान, मिलन कुमार एवं दीपक तिवारी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

सभी ने कार्यशाला को अत्यंत लाभकारी व ज्ञानवर्धक बताया तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की अपेक्षा जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0