Criminal Justice 4: पंकज त्रिपाठी की दमदार वापसी, बोले "मेरा आधार कार्ड माधव मिश्रा से लिंक है"
पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज़ ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीज़न में माधव मिश्रा के रूप में लौट आए हैं। जानिए क्या बोले उन्होंने किरदार की तैयारी और शो की खासियत के बारे में।
मनोरंजन डेस्क: बहुप्रशंसित वेब सीरीज़ ‘क्रिमिनल जस्टिस’ के चौथे सीज़न में एक बार फिर अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने दर्शकों के चहेते किरदार माधव मिश्रा के रूप में लौट आए हैं। शो की स्ट्रीमिंग अब JioCinema पर शुरू हो चुकी है और इस सीज़न में पंकज के साथ सुरवीन चावला और श्वेता बसु प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में नज़र आ रही हैं।
"माधव मिश्रा मेरे अंदर बस चुका है" – पंकज त्रिपाठी
एक इंटरव्यू के दौरान पंकज ने अपने अभिनय प्रक्रिया को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मुझे इस किरदार में वापस आने में कोई परेशानी नहीं होती, क्योंकि मेरा आधार कार्ड ही माधव मिश्रा से लिंक है।” उन्होंने यह बात मजाकिया अंदाज़ में कही, लेकिन उनके इस किरदार से जुड़ाव को साफ दर्शाती है।
पंकज ने बताया कि वह किरदार की तैयारी को सरल और सहज रखते हैं। पहले कहानी पढ़ते हैं, फिर कुछ रीडिंग सेशन होते हैं जहां निर्देशक रोहन सिप्पी भी मौजूद रहते हैं। यदि यह किरदार पहले निभाया जा चुका है, तो पुराने एपिसोड देखना ही काफी होता है।
उन्होंने हंसते हुए कहा, "जैसे ही साइनिंग अमाउंट अकाउंट में आता है, वैसे ही किरदार बहकर आने लगता है।"
‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ – क्या है खास
‘क्रिमिनल जस्टिस’ एक कानूनी और क्राइम थ्रिलर सीरीज़ है, जो 2008 की ब्रिटिश सीरीज़ पर आधारित है। इसका निर्माण Applause Entertainment और BBC Studios India ने मिलकर किया है और निर्देशन किया है रोहन सिप्पी ने। इस सीज़न में भी कोर्टरूम ड्रामा, रहस्य और मानवीय भावनाओं का गहरा मेल देखने को मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0