"गांव से गायब हुई महिला, पति ने कहा – ₹10,000 दूंगा, बस मेरी पत्नी लौटा दो!"

"गांव से गायब हुई महिला, पति ने कहा – ₹10,000 दूंगा, बस मेरी पत्नी लौटा दो!"

Jun 30, 2025 - 19:40
 0  13
"गांव से गायब हुई महिला, पति ने कहा – ₹10,000 दूंगा, बस मेरी पत्नी लौटा दो!"

60 वर्षीय बुजुर्ग 35 वर्षीय महिला को लेकर फरार, विकलांग पति ने खोजबीन के लिए ₹10,000 का इनाम रखा" 

भरथना (इटावा)थाना क्षेत्र भरथना के ग्राम ककराई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग रिश्तेदार अपने से आधी उम्र की 35 वर्षीय महिला को लेकर फरार हो गया है। पीड़ित पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पत्नी को खोज कर लाने वाले को ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की है। ग्राम ककराई निवासी कुंवरपाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी की पहले भी शादी हो चुकी थी, लेकिन उसके पहले पति की मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद राजकुमारी की शादी कुंवरपाल से कर दी गई।

विकलांग होने के बावजूद वह अपनी पत्नी के साथ सुखपूर्वक जीवन यापन कर रहा था। कुछ समय पूर्व सैफई थाना क्षेत्र के कछपुरा गांव निवासी कुंवरपाल का 60 वर्षीय बहनोई गांव में राजमिस्त्री का काम करने आया था और एक सप्ताह तक उसके घर पर ही प्लास्टर का कार्य करता रहा। इसी दौरान बुजुर्ग और राजकुमारी के बीच प्रेम संबंध बन गए और दोनों मौका पाकर गांव से फरार हो गए। 24 अप्रैल को कुंवरपाल ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

इसके बाद 18 जून को एक और प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका बहनोई, जो पहले से शादीशुदा और बच्चों वाला है, उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। महिला अपने साथ घर के पैसे और कुछ सामान भी ले गई है।

कुंवरपाल का कहना है कि वह शारीरिक रूप से अक्षम है और अकेले खोजबीन करने में असमर्थ है। इसलिए उसने पत्नी को ढूंढकर लाने वाले को ₹10,000 इनाम देने की घोषणा की है

थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0