लायंस क्लब 'राधे-राधे' ने डॉक्टरों और CA को किया सम्मानित

Jul 1, 2026 - 17:46
 0  29
लायंस क्लब 'राधे-राधे' ने डॉक्टरों और CA को किया सम्मानित

भरथना। लायंस क्लब भरथना "राधे-राधे" के 2026-27 सत्र के प्रथम दिवस पर चिकित्सा दिवस एवं सीए दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ सीए संजीव अग्रवाल, जनरल फिजिशियन डॉ. रमाकांत रावत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रजनी रावत, सीएचसी भरथना के अधीक्षक डॉ. सैफ खान, दंत चिकित्सक डॉ. अनुज चतुर्वेदी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंअर भरत, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता यादव, डॉ. ललित, डॉ. राम प्रकाश यादव, डॉ. योगेंद्र दुबे, डॉ. संकल्प दुबे, डॉ. समीर पांडे तथा डॉ. अभिषेक दुबे शामिल रहे।

 

कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक लायन सी.के. शुक्ला, एमजेएफ डॉ. प्रदीप चंद्र पांडे, जोन चेयरपर्सन एडवोकेट सुबोध दीक्षित, अध्यक्ष कुलदीप त्रिपाठी, सचिव संजय पोरवाल, कोषाध्यक्ष अतुल कौशल, गुरप्रीत खालसा, कार्यक्रम संयोजक मयंक पोरवाल, भानु प्रताप वर्मा, सुशांत उपाध्याय सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इनका योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0