मुख्यमंत्री योगी का औरैया दौरा: किसानों को किया सम्मानित, विकास की दी नई सौगातें

सीएम योगी आदित्यनाथ औरैया दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने किसानों को सम्मानित किया, सरकारी योजनाओं का लाभ गिनाया और विकास परियोजनाओं की घोषणा की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Jun 8, 2025 - 19:27
Jun 8, 2025 - 19:28
 0  5

औरैया (रिपोर्ट – दीपांशु सावरन): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को औरैया जनपद के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में आयोजित कृषि उन्नयन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से आए किसानों को सम्मानित किया, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और जिले के समग्र विकास का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में मंच पर मौजूद रहे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री लखन सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री को मिला 'हल' प्रतीक
जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी को प्रतीकस्वरूप ‘हल’ भेंट कर किसानों के प्रति समर्पण का भाव प्रकट किया। कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया और एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया।

मुख्यमंत्री का संबोधन:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा –

“पहले की सरकारों में किसान उपेक्षित और असहाय था, अब वह आत्मनिर्भर और सम्मानित है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए 86 लाख कर्ज माफ किए, 15 लाख निजी ट्यूबवेल लगवाए, और सोलर पंप के साथ फ्री बिजली दी जा रही है। औरैया के किसानों को मक्का क्रय केंद्रों के माध्यम से एमएसपी का लाभ मिलेगा।”

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की सौगात औरैया को मिल चुकी है और प्रदेश में अब बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं

“जो बेटियों पर बुरी नजर डालता है, उसे अगले चौराहे पर यमराज मिलते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में चयनित किसानों को प्रोत्साहन राशि, आर्थिक सहायता और मृतक किसान मुआवजा वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि औरैया अब विकास की नई मिसाल बन रहा है और यहां का हर अन्नदाता सशक्त और समृद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0