भरथना स्वास्थ्य केंद्र में नई ऊर्जा, डॉ. सैफ बने अधीक्षक

भरथना स्वास्थ्य केंद्र में नई ऊर्जा, डॉ. सैफ बने अधीक्षक

Jun 9, 2025 - 16:14
 0  36
भरथना स्वास्थ्य केंद्र में नई ऊर्जा, डॉ. सैफ बने अधीक्षक

डॉ. सैफ ने संभाला भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्यभार, नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत।

स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की उम्मीद, जनसहभागिता से मिलेगा नया आयाम।

भरथना-इटावा: भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत हुई, जब डॉ. सैफ खान ने अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार संभाला। उनके आगमन पर कस्बा भरथना के नागरिकों ने अभूतपूर्व उत्साह और सम्मान के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ और मिठाइयों के साथ नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

स्वागत में उमड़ा जनसैलाब अस्पताल परिसर में सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। जैसे ही डॉ. सैफ अस्पताल पहुंचे, स्थानीय समाजसेवियों, व्यापारियों, युवा संगठन प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। “स्वागत है नए अधीक्षक का” जैसे नारों और तालियों के साथ माहौल भावनात्मक हो गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

 जनस्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार: डॉ. सैफ कार्यभार ग्रहण के बाद संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. सैफ ने कहा, “मैं भरथना के लोगों का दिल से आभार प्रकट करता हूं। इस प्यार और विश्वास को मैं सेवा के माध्यम से लौटाऊंगा। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि हर मरीज को समय पर, बिना भेदभाव और पूरी संवेदनशीलता के साथ इलाज मिले। अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और आपात सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।” उन्होंने यह भी बताया कि वह जनता से सीधा संवाद बनाकर कार्य करेंगे और प्रत्येक शिकायत को व्यक्तिगत रूप से गंभीरता से लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों में जागी उम्मीद

भरथना के समाजसेवी राजू शुक्ला, ने कहा, “कई वर्षों से यहां की चिकित्सा सेवाओं में अनियमितता थी। डॉ. सैफ जैसे संवेदनशील और कर्मठ डॉक्टर के आने से हम सबको उम्मीद है कि अब भरथना सीएचसी का कायाकल्प होगा।”

 व्यापारी नेता अमित गुप्ता पूर्व ने कहा, “आज जिस तरह का स्वागत हुआ है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। पूरा नगर चाहता है कि अस्पताल की छवि बदले और लोगों को इलाज के लिए इटावा या अन्य जगह न भागना पड़े।” स्वास्थ्य विभाग में भी नया उत्साह अस्पताल के कर्मचारियों ने भी नए अधीक्षक के आने से कार्य संस्कृति में बदलाव की उम्मीद जताई। नर्सिंग स्टाफ और तकनीकी टीम ने कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ नए नेतृत्व में काम करने को तैयार हैं।

भविष्य की योजनाएं डॉ. सैफ ने संकेत दिए कि जल्द ही जन सहयोग से अस्पताल परिसर में पौधारोपण अभियान, हेल्थ कैंप, टीकाकरण जागरूकता अभियान और महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य सिर्फ दवा से नहीं, जागरूकता और जनसहयोग से बेहतर होता है।”

वही अब यह कहना गलत न होगा कि भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब एक नए युग की ओर अग्रसर है। स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग को डॉ. सैफ के नेतृत्व में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की आशा है। नगरवासी उम्मीद कर रहे हैं कि भरथना अब चिकित्सा के क्षेत्र में एक सकारात्मक मिसाल बनकर उभरेगा।

नए अधीक्षक का स्वागत करने वालो में कुलदीप त्रिपाठी, राजू शुक्ला, अमित गुप्ता, डॉ०पंकज तिवारी, शैलेन्द्र यादव, चुन्नू सिद्दीक़ी, सर्वेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0