लखनऊ में तीन नए कोरोना केस, PGI के डॉक्टर समेत संक्रमित
लखनऊ में कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं। संक्रमितों में PGI के वरिष्ठ डॉक्टर, पेपर मिल कॉलोनी निवासी और दिल्ली से लौटी युवती शामिल हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
लखनऊ- राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। बीते 24 घंटों में तीन नए कोविड-19 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि सभी संक्रमित हल्के लक्षणों के साथ होम आइसोलेशन में हैं और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार प्राप्त कर रहे हैं।
PGI के वरिष्ठ डॉक्टर पॉजिटिव
सबसे प्रमुख मामला संजय गांधी पीजीआई के क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी विभाग के 57 वर्षीय वरिष्ठ डॉक्टर का है। डॉक्टर हाल ही में 25 मई को गाजियाबाद गए थे। लौटने के कुछ दिन बाद बुखार और जुकाम की शिकायत पर उन्होंने कोविड टेस्ट कराया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं।
पेपर मिल कॉलोनी निवासी और दिल्ली से लौटे मरीज संक्रमित
-
42 वर्षीय पुरुष, निवासी पेपर मिल कॉलोनी, जिनकी दिल्ली यात्रा की हिस्ट्री रही है, भी संक्रमित मिले हैं। उन्होंने 5 जून से बुखार की शिकायत पर जांच कराई थी।
-
तीसरी मरीज 27 वर्षीय युवती हैं, निवासी विनीत खंड, गोमतीनगर। वे 30 मई से 6 जून तक दिल्ली में रहने के बाद 6 जून को तेजस एक्सप्रेस से लौटीं। लक्षण दिखने पर उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई।
स्वास्थ्य विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह
स्वास्थ्य विभाग ने भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने, नियमित हाथ धोने और यात्रा से लौटने पर लक्षण होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि लक्षणों को नजरअंदाज करना संक्रमण फैलने का कारण बन सकता है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0