ज्येष्ठ के अंतिम बड़े मंगलवार पर औरैया कोतवाली में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारा
औरैया कोतवाली परिसर में ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी व एसपी ने खुद प्रसाद वितरण कर निभाई सेवा की मिसाल।
औरैया- ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर औरैया कोतवाली परिसर भक्ति और श्रद्धा के भावों से सराबोर हो गया। इस मौके पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एएसपी आलोक मिश्रा ने विधिपूर्वक पूजन-अर्चन से की।
सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों, राहगीरों और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस सेवा में खुद जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने भाग लेते हुए श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद दिया।
सीओ सदर अशोक सिंह, कोतवाली स्टाफ और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सेवा में भागीदारी निभाई। प्रसाद वितरण के लिए श्रद्धालु कोतवाली परिसर के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरा वातावरण "जय श्रीराम" और "सियावर रामचंद्र की जय" के जयघोषों से गूंजता रहा।
यह आयोजन केवल भक्ति का ही नहीं, बल्कि सामूहिक सेवा और सामाजिक सौहार्द का भी जीवंत उदाहरण बना।
रिपोर्टर – दीपांशु सावरन
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0