जिला स्तरीय फुटबॉल में S A V इंटर कॉलेज का दबदबा, तीन खिताब अपने नाम"

जिला स्तरीय फुटबॉल में S A V इंटर कॉलेज का दबदबा, तीन खिताब अपने नाम

Aug 13, 2025 - 20:48
 0  40
जिला स्तरीय फुटबॉल में S A V इंटर कॉलेज का दबदबा, तीन खिताब अपने नाम"

भरथना में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, S A V इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

भरथना इटावा: S.A.V इंटर कॉलेज भरथना में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडे तथा विशिष्ट अतिथि एसबीआई भरथना शाखा प्रबंधक नीरज तिवारी ने सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत बैच पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इसके बाद विशिष्ट अतिथि नीरज तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक लगाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में S.A.V इंटर कॉलेज की बालक वर्ग में अंडर 14, अंडर 17 तथा बालिका वर्ग में अंडर 14, अंडर 17, कैप्टन विशाल सिंह इंटर कॉलेज की बालिका वर्ग में अंडर 17 और बालक वर्ग में अंडर 17 तथा चौधरी जसवंत सिंह इंटर कॉलेज के अंडर 17 बालक वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया।

 

कुल सात टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। परिणामों में अंडर 14 बालक वर्ग में S.A.V. इंटर कॉलेज ने 1-0 से जीत दर्ज की, जबकि अंडर 17 बालक वर्ग में S.A.V इंटर कॉलेज ने 4-2 से बाजी मारी। बालिका वर्ग अंडर 17 में S.A.V इंटर कॉलेज ने कैप्टन विशाल सिंह इंटर कॉलेज को 2-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र कुमार ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और उपविजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा शिक्षक श्री जगदीश चंद्र गौतम की अहम भूमिका रही।

रेफरी की भूमिका में राणा, राधे एवं जगदीश चंद्र गौतम रहे, जबकि स्कोर अंगदराम रहे। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0