यूपी में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, लखनऊ में चार दिन में 22 केस, एक्टिव मरीज 226
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 26 नए केस सामने आए, जिसमें लखनऊ में पिछले 4 दिनों में 22 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण एक बार फिर तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों में राज्यभर में 26 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे एक्टिव मामलों की संख्या 226 हो गई है। सबसे ज्यादा केस गौतमबुद्ध नगर (17) और गाजियाबाद (2) से रिपोर्ट हुए हैं।
राजधानी लखनऊ में चार दिनों में 22 नए केस सामने आए हैं, जिससे यहां के एक्टिव केस 35 हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है।
लखनऊ में संक्रमण की स्थिति
-
रविवार (आज): 1 नया केस
-
शनिवार: 4 केस
-
शुक्रवार: 10 केस
-
गुरुवार: 7 केस
लखनऊ में इस सीजन में अब तक 67 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
शनिवार को मिले चार मरीजों में 85 वर्षीय बुजुर्ग (तेलीबाग निवासी) भी शामिल हैं, जिन्हें बुखार, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ थी। निजी लैब में कराई गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
शुक्रवार को संक्रमित पाए गए प्रमुख केस:
-
38 व 58 वर्षीय पुरुष (मोहनलालगंज निवासी)
-
19 वर्षीय छात्र (चौक क्षेत्र)
-
थाईलैंड से लौटे यात्री (जानकीपुरम निवासी)
-
KGMU कैंपस के तीन डॉक्टर
गुरुवार को संक्रमित बच्चों के केस:
-
6 माह की बच्ची
-
12 साल की किशोरी (रहीमाबाद निवासी)
-
इसके अलावा 5 पुरुष व 2 महिलाएं पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की अपील
-
बुखार, खांसी, जुकाम या सांस की परेशानी हो तो तुरंत टेस्ट कराएं
-
भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनें और दूरी बनाए रखें
-
जरूरी न हो तो भीड़भाड़ से बचें, बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ध्यान रखें
-
कोरोना टेस्टिंग और निगरानी को फिर से सख्ती से लागू किया जा रहा है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0