अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर भरथना में उत्साह, सपाइयों ने केक काटकर मनाया जश्न

Jul 1, 2026 - 17:53
 0  0
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर भरथना में उत्साह, सपाइयों ने केक काटकर मनाया जश्न

भरथना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर बुधवार को भरथना नगर पालिका परिषद परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समारोह आयोजित किया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक एवं पुष्प अर्पित कर दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।इसके बाद केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा मिठाई वितरित कर खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ‘गुल्लू’ ने किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है और प्रदेश के विकास, सामाजिक न्याय तथा युवाओं के हितों के लिए उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पार्टी की मजबूती के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर सभासद निहालुद्दीन, शिवराम सिंह यादव, पम्मी यादव, शिवा यादव, राजेश यादव ‘पंडा’, अर्जुन सिंह, राजीव तिवारी, सीटू यादव, वीरेन्द्र कुमार, रमेश चन्द्र कठेरिया सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0