संसद में पीएम मोदी का हमला: ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान को चेतावनी और कांग्रेस पर प्रहार

संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान की साजिश और कांग्रेस के रुख पर खुलकर बोला। जानिए क्या कहा मोदी ने सेना की कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा पर।

Jul 29, 2025 - 20:51
Jul 29, 2025 - 20:52
 0  12
संसद में पीएम मोदी का हमला: ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान को चेतावनी और कांग्रेस पर प्रहार

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर स्पष्ट और तीखे अंदाज़ में विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई, पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों, और कांग्रेस की कथित भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत शांति चाहता है, लेकिन ताकत के बिना शांति और समृद्धि संभव नहीं। सेना ने आतंकियों के खिलाफ 100% लक्ष्य साधे। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई दुस्साहस किया तो उसका अंजाम और भी कठोर होगा।”

उन्होंने बताया कि 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर को अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन यह अब भी समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि “पाकिस्तानी सेना खुद भारतीय अधिकारियों को कॉल कर कह रही थी – अब बस करो, बहुत मार खा ली।”

विपक्ष पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब सेना सीमाओं पर शौर्य दिखा रही थी, तब विपक्ष पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को बढ़ावा दे रहा था। “कांग्रेस ने सेना का मनोबल बढ़ाने के बजाय उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की,” उन्होंने कहा।

उन्होंने खुलासा किया कि कांग्रेस नेता ने ऑपरेशन सिंदूर को ‘तमाशा’ बताया, जिसे प्रधानमंत्री ने शहीदों का अपमान कहा।

सिंधु जल समझौते और नेहरू पर सवाल

पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को निशाने पर लेते हुए कहा कि सिंधु जल समझौता भारत के साथ “सबसे बड़ा धोखा” था। “देश के 80% जल संसाधन पाकिस्तान को सौंपना आत्मघाती निर्णय था,” उन्होंने कहा।

अमेरिका का फोन और भारत की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री ने बताया कि 9 मई की रात अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने उन्हें पाकिस्तान की संभावित साजिश की जानकारी दी, जिस पर उन्होंने साफ कहा कि “गोली का जवाब गोले से देंगे”, और अगले दिन पाकिस्तान की सैन्य क्षमताओं को ध्वस्त कर दिया गया।

“कांग्रेस पाकिस्तान के रिमोट से चलती है”

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस का भरोसा पाकिस्तान के रिमोट कंट्रोल से बनता और टूटता है।” उन्होंने कहा कि जब तक सीमा पर सेना सशक्त नहीं होगी, देश का लोकतंत्र भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
News Desk As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.