EPF ब्याज दर 2024-25: केंद्र सरकार ने 8.25% रेट को दी मंजूरी, करोड़ों कर्मचारियों को लाभ
केंद्र सरकार ने EPF के लिए 2024-25 में 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इससे 7 करोड़ अंशदाता कर्मचारियों को फायदा होगा। EPFO ने डिजिटल दावों के निपटान में भी नया रिकॉर्ड बनाया।

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से करीब 7 करोड़ अंशदाता कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह वही दर है जिसकी सिफारिश कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने की थी।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष यानी 2023-24 में भी EPF पर 8.25% की ही ब्याज दर लागू थी, जबकि 2022-23 में यह दर 8.15% थी।
इस बीच EPFO ने एक महत्वपूर्ण डिजिटल उपलब्धि भी दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6 मार्च तक संगठन ने रिकॉर्ड 2 करोड़ 16 लाख दावों का स्वतः डिजिटल निपटान किया, जो पिछले वर्ष के 89.52 लाख दावों की तुलना में बड़ी छलांग है।
What's Your Reaction?






