तीन साल पूरे होने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां, विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा
भरथना। नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर नगर में कराए गए विकास कार्यों और उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नगरवासियों के सहयोग से नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के समय कर्मचारियों का वेतन, सेवा निवृत्त कर्मचारियों के एरियर सहित कई भुगतान लंबित थे, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया गया। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए समय पर वेतन और पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में नगर में कई नई सड़कों एवं कई नालों-नालियों का निर्माण कराया गया।
शहर में नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाकर प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया गया। पेयजल संकट दूर करने के लिए ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन विस्तार सहित कई कार्य कराए गए। नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का विस्तार किया गया। कूड़ा उठान के लिए नई गाड़ियां, ट्रैक्टर, फॉगिंग मशीन और अन्य सफाई उपकरण खरीदे गए, जिससे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास तेज हुए।
साथ ही प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सैकड़ों पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि उनका उद्देश्य श्रेय लेना नहीं, बल्कि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने नगरवासियों, सभासदों एवं पालिका कर्मचारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान वार्ड सभासद मीरा देवी, रीना, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चाँदनी, वीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, नीरज, भीखम सिंह, राम मूर्ति, रीना देवी, राजीव कुमार तिवारी, आरती यादव, सुशील पोरवाल, किरन, नूरबानो, रेखा देवी एवं नामित सभासद श्याम जी पोरवाल, ममता गुप्ता उपस्थित रहे। इनके साथ ही पालिका कर्मी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द रावत, शिवम गुप्ता, पंकज दुबे, राहुल त्रिपाठी, अशोक यादव सहित समस्त पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यालय कार्यक्रम का संचालन आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0