भरथना के बालोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड रिज़ल्ट शानदार, मेधावियों का हुआ सम्मान

Apr 25, 2026 - 15:38
 0  2
भरथना के बालोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड रिज़ल्ट शानदार, मेधावियों का हुआ सम्मान

भरथना -माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा वर्ष 2026 का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया।इसमें बालोदय इंटर कॉलेज भरथना (इटावा) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

हाईस्कूल परिणाम हाईस्कूल में प्रथम स्थान: कु. स्नेहा कुमारी सिंह – 87.83% द्वितीय स्थान: आर्यन शर्मा – 84.5% तृतीय स्थान: कुमारी वैष्णवी पोरवाल – 83% इंटरमीडिएट परिणाम इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान: कुमारी रुद्राक्षी – 80.2% द्वितीय स्थान: कुमारी ईशा राय – 77.4% तृतीय स्थान: आरती एवं यश कुमार – 77.2% विद्यालय के प्रबंधक आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव तथा संस्थापिका संतोष श्रीवास्तव ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य आलोक प्रताप श्रीवास्तव, शिखर श्रीवास्तव, उप प्रबंधक विवेक प्रताप श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अमित प्रताप श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य सौरभ श्रीवास्तव सहित शिक्षिका-शिक्षक वैशाली मिश्रा, विशाखा शर्मा, दिव्या श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मोहिनी कुशवाहा, अंजू गुप्ता, प्रियंका गोस्वामी, उन्नति पोरवाल, नीलम सिंह, तनिष्क श्रीवास्तव तथा अभिभावक कमलेश कुमार, बृजेश कुमार, प्रभु राय, रविंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा, स्वीटी पोरवाल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और खुशी व्यक्त की। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। #UPBoardResult2026 #BalodayaInterCollege #BharathnaNews #EtawahNews #UPBoardToppers #HighSchoolResult #InterResult2026 #SchoolResult #EducationNews #StudentSuccess #TopperNews #UPNews

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0