जयोत्री अकैडमी में बाल दिवस पर किताबों का मेला, बच्चों में दिखा उत्साह

जयोत्री अकैडमी में बाल दिवस पर किताबों का मेला, बच्चों में दिखा उत्साह

Nov 15, 2025 - 11:24
 0  2
जयोत्री अकैडमी में बाल दिवस पर किताबों का मेला, बच्चों में दिखा उत्साह

भरथना:-बाल दिवस के अवसर पर जयोत्री अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को द्विदिवसीय बुक फेयर का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बार एसोसिएशन भर्थना के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य योगेन्द्र नाथ मिश्र ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि “पुस्तकें बच्चों की कल्पनाशीलता, समझ और व्यक्तित्व विकास की प्रथम सीढ़ी हैं। ऐसे आयोजन उन्हें पढ़ने की संस्कृति से जोड़ते हैं।” कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के ऑडिटोरियम में जीएलए यूनिवर्सिटी से आए अकैडमिक इनिशिएटिव मैनेजर स्निग्धा मेहरा एवं प्रशांत दुबे ने कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग दी। बच्चों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए आकर्षक भाषण, कविताएँ प्रस्तुत कीं। प्लेग्रुप के नन्हें बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। विद्यालय की अध्यक्षा नीता पोरवाल ने हाल ही में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र वितरित किए।

विद्यालय के संस्थापक एवं भर्थना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने अपने संदेश में कहा कि “पुस्तक मेले जैसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह ज्ञान व सृजनशीलता को बढ़ावा देते हैं।” निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने कहा कि “किताबें बच्चों के व्यक्तित्व विकास की सबसे विश्वसनीय साथी हैं। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थी पढ़ने की संस्कृति से गहराई से जुड़ें।” कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष दीक्षित ने किया, जबकि संगीत प्रस्तुति अनुज कुमार एवं अदनान बक्शी ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में होनिश शर्मा, प्रगति यादव सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0