महिला सुरक्षा पर जोर: छात्राओं ने जाना 1090, 181 और 112 जैसे टोल फ्री नंबर

महिला सुरक्षा पर जोर: छात्राओं ने जाना 1090, 181 और 112 जैसे टोल फ्री नंबर

Sep 28, 2025 - 10:23
 0  30
महिला सुरक्षा पर जोर: छात्राओं ने जाना 1090, 181 और 112 जैसे टोल फ्री नंबर

भरथना : मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं ने थाना भ्रमण कर ली सुरक्षा संबंधी जानकारी

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार 27 सितंबर 2025 को भरथना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं को थाना भ्रमण कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भरथना सर्वेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला गुदे तथा कन्धेसी पचार की छात्राओं को थाना भरथना ले जाया गया। वहीं कंपोजिट विद्यालय दौलतपुर, प्राथमिक विद्यालय रीतौर, प्राथमिक विद्यालय बिरारी और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरारी की छात्राओं को थाना इकदिल का भ्रमण कराया गया।

 

इस अवसर पर महिला प्रभारी ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090 (महिला शक्ति हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन), एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, वायरलेस प्रणाली, मिशन शक्ति के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं, गुड टच-बैड टच की पहचान तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित भी किया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्लॉक नोडल मिशन शक्ति दीप्ति गुप्ता तथा समस्त एआरपी का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0