होली प्वाइंट एकेडमी में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति
होली प्वाइंट एकेडमी में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति
भरथना। होली प्वाइंट एकेडमी में मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मोर्य रहे। विशिष्ट अतिथि एम.जे.एफ. लॉयन डॉ. सुधा पाण्डेय, नीरजा पाण्डेय (प्रबंधक, पेरामाउण्ट थियोसोफीकल स्कूल) तथा मिशन शक्ति प्रभारी गीता एवं आँचल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा अतिथियों का पारंपरिक पटका व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण 26 मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति राशि का वितरण रहा, जिसे पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से एक क्लिक में सभी छात्राओं के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया।
अपने संबोधन में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामदवन मोर्य ने छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। एम.जे.एफ. लॉयन डॉ. सुधा पाण्डेय ने छात्राओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नीरजा पाण्डेय ने छात्राओं के चरित्र निर्माण और उच्च शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। मिशन शक्ति प्रभारी गीता एवं आँचल ने कार्यक्रम में मिशन शक्ति से संबंधित पत्रक वितरित कर बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय निदेशक डॉ. प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय हर वर्ष इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता रहेगा। प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह चौहान ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, अरुण मोटवानी, अनुराग दीक्षित, गौरव वर्मा, केदार नारायण, गोविन्द शाक्य, रिया विश्नोई, रीना शर्मा, शानू वर्मा, शालिनी चौहान सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0