बाल दिवस पर झूलों और खेलों के साथ होली प्वाइंट एकेडमी में धूमधाम
बाल दिवस पर झूलों और खेलों के साथ होली प्वाइंट एकेडमी में धूमधाम
भरथना: बाल दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 14 नवंबर 2025 को होली प्वाइंट एकेडमी, भरथना में बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव ‘बंटी’ एवं खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बच्चों को नेहरू जी के आदर्शों को अपनाने तथा उनके बताए सफलता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप चंद्र पांडेय एवं प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने पं. नेहरू के जीवन, बाल प्रेम तथा प्रथम प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डाला। मेले में बच्चों के लिए मनोरंजनात्मक खेल, मिकी माउस झूला, तथा विभिन्न खाने-पीने के स्टॉल विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए, जिनमें अभिभावक एवं शिक्षक भी पूरे समय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरुण मोटवानी, गौरव वर्मा, अनुराग दीक्षित, आनंद तिवारी, मनोज त्रिपाठी, वरुण शाक्य, आकाश गुप्ता, अवनीश शर्मा, मिलन कुमार, तान्या दुबे, अनुराधा दुबे, शिल्पी पोरवाल, रीना शर्मा, रिया विश्नोई, सुष्मिता पोरवाल, आर्यन दीक्षित एवं गौरव शाक्य का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0