जयोत्री अकैडमी में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह सम्पन्न
जयोत्री अकैडमी में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह सम्पन्न
भरथना।जयोत्री अकैडमी में लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया से चुने गए छात्र परिषद पदाधिकारियों का अलंकरण समारोह गुरुवार, 26 सितंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल एवं प्रधानाचार्य योगेंद नाथ मिश्रा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत पी.टी.आई. भोला सिंह के निर्देशन में पूर्व हेड बॉय स्पर्श ने विद्यालय का ध्वज पूर्ण विधि-विधान से नवनिर्वाचित हेड बॉय ऋषभ राठौर को सौंपा। इस अवसर पर हेड बॉय ऋषभ राठौर, हेड गर्ल आरूषि, डिप्टी हेड बॉय हिमांशु, डिप्टी हेड गर्ल प्राची, कल्चरल हेड तनिष्का एवं स्पोर्ट्स कैप्टन प्रिंस को निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल एवं प्रधानाचार्य योगेंद नाथ मिश्रा ने एच.ओ.डी. शीला मिश्रा और कोऑर्डिनेटर निशि पांडेय के सहयोग से बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही हाउस मास्टर्स शिवम सक्सेना, अनिल कुमार, केहर सिंह राजपूत और राम जी गुप्ता को भी हाउस बैज प्रदान किए गए। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य योगेंद नाथ मिश्रा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
ऐसी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएँ न केवल उनमें आत्मविश्वास जगाती हैं बल्कि उन्हें कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्तरदायी नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं। वहीं निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने छात्रों से लोकतांत्रिक मूल्यों को गहराई से आत्मसात कर उन्हें अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दीक्षित ने किया। इसे सफल बनाने में अमित तिवारी, प्रगति यादव एवं राहुल यादव की विशेष भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0