पहला खेलो इंडिया बीच गेम्स दीव में शुरू, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया उद्घाटन

दीव के घोघला बीच पर पहला खेलो इंडिया बीच गेम्स शुरू हुआ। 30 राज्यों के 1350+ खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने उद्घाटन किया।

May 20, 2025 - 22:29
 0  2
पहला खेलो इंडिया बीच गेम्स दीव में शुरू, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने किया उद्घाटन

दीव के घोघला बीच पर पहला खेलो इंडिया बीच गेम्स शुरू हुआ। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस आयोजन का भव्य उद्घाटन समारोह किया, जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को विभिन्न पारंपरिक नृत्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मंत्री मंडाविया ने भारत को 2047 तक खेल की महाशक्ति बनाने के संकल्प को दोहराया।

खेलों में देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1350 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, वॉलीबॉल, सेपकटकरा, कबड्डी, पेनकैक सिलट और तैराकी शामिल हैं, जिनमें छह पदकों के लिए मुकाबला होगा। इसके अलावा मलखंब और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, लेकिन इनमें पदक प्रदान नहीं किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया बीच गेम्स को देश के खेल इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है। अपने संदेश में उन्होंने आयोजकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
News Desk As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.