ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड यूनिट-भरथना ने मनाया गणतंत्र दिवस

Jan 27, 2026 - 17:01
 0  1
ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड यूनिट-भरथना ने मनाया गणतंत्र दिवस

भरथना-इटावा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड यूनिट-भरथना के पदाधिकारियों द्वारा जवाहर रोड़ पर ध्वज फहरा कर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश की एकता, अखंडता व संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

 इस मुबारक मौके पर भरथना नगर अध्यक्ष मो बिलाल मुसानी, हाफिज अजीम संभली शाही जामा मस्जिद भरथना, हाफिज साहिल पेश इमाम पाली मस्जिद, पप्पू अब्बासी, रहीस सिद्दीकी, समीर बिलाल, कुर्बान अली, वकील बरकाती,साहिल,अरशद, आसिफ इत्यादि अन्य लोगों की मौजूदगी रही। अंत में देश की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0