विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ जैसी जिम्मेदारियां

विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ जैसी जिम्मेदारियां

Sep 23, 2025 - 19:54
 0  40
विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ जैसी जिम्मेदारियां

भरथना: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान 2025-26 के पांचवें चरण के अंतर्गत सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अनोखा आयोजन किया गया।

 

खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक और महत्वपूर्ण पदों पर बैठाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर कंधेसी पचार की रिया (कक्षा-8) ने एसडीएम, भरथना की ईशु (कक्षा-7) ने तहसीलदार, कुंआरा की ईशा (कक्षा-7) ने बीडीओ, सराय चौरी की मिस्टी चौधरी (कक्षा-8) ने बीईओ, सीहपुर की तन्वी (कक्षा-8) ने नाइव तहसीलदार, मोढ़ी की श्रद्धा (कक्षा-8) ने सहायक विकास अधिकारी, पुराना भरथना की वैष्णवी (कक्षा-3) ने सीएससी अधीक्षक, बिरारी की अनन्या कुमारी (कक्षा-7) ने थाना अधीक्षक इकदिल और बिवौली की सलोनी कुमारी ने बैंक मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ भरथना की भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में शामिल बालिकाओं ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य के सपनों को साझा किया। उच्च पदों पर आसीन होकर उन्होंने न सिर्फ आत्मबल प्राप्त किया, बल्कि समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी पाई। इस आयोजन की सफलता में ब्लॉक के सभी एआरपी और शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0