भरथना में गणेश महोत्सव पर मेधावी छात्रों का सम्मान, तीन दर्जन विद्यार्थियों को मिला गौरव
भरथना में गणेश महोत्सव पर मेधावी छात्रों का सम्मान, तीन दर्जन विद्यार्थियों को मिला गौरव
भरथना/इटावा। श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (रजि.) भरथना द्वारा गुरुवार की शाम कस्बे के आजाद रोड स्थित मंदिर दानसहाय प्रांगण में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2025 में विद्यालय स्तर पर टॉप करने वाले करीब तीन दर्जन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि रहे थाना प्रभारी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी और प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर भी मंच पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने समिति पदाधिकारियों के साथ मेधावियों को प्रतीक चिन्ह एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक वातावरण में हुआ आयोजन यह सम्मान समारोह 17वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। संगीतमयी आरती से पूर्व समिति द्वारा सम्मान समारोह रखा गया था। इससे पहले आचार्य राहुल दीक्षित के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहा।
समिति के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद समारोह में समिति अध्यक्ष राजू माहेश्वरी, महामंत्री सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, उपकोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, मंत्री चंदू पाटिल, नेक्से पोरवाल, सीटू गुप्ता, सौरभ वर्मा, पवन यादव, गोरे वर्मा, सचिन कौशल, पम्मी यादव, नीरज वर्मा, शैलेन्द्र सें बॉबी यादव, प्रेम वर्मा, विपिन पोरवाल सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे
मेधावियों में दिखा उत्साह सम्मान पाकर मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने समिति और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह छात्रों को और बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0