नगर पालिका बोर्ड बैठक में 27.13 लाख घाटे का बजट, विकास कार्यों को हरी झंडी
भरथना :नगर पालिका परिषद कार्यालय में पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव (गुल्लू) की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुआत में लिपिक आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में हुई मदवार आय-व्यय तथा वित्तीय वर्ष 2026–27 की अनुमानित आय-व्यय (बजट) पढ़कर सुनाया। प्रस्तुत बजट के अनुसार वर्ष 2026–27 में 27.13 लाख रुपये का अनुमानित घाटा दर्शाया गया, जिस पर विचार-विमर्श किया गया घाटे की पूर्ति हेतु अधिशाषी अधिकारी और अध्यक्ष द्वारा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में विकास कार्य, पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था तथा पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के प्रस्ताव रखे। बरसात से पूर्व नगर के सभी नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बारातघरों की मरम्मत, विभिन्न सड़कों का निर्माण, वॉटर कूलरों की मरम्मत, नई योजनाओं के लिए डीपीआर शासन को भेजने तथा जनहित कार्यों को प्राथमिकता से कराने के प्रस्ताव भी स्वीकृत किए गए। बैठक के दौरान नामित सभासद चन्द्र प्रताप दुबे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पालिकाध्यक्ष ने नगर में पेयजल, प्रकाश, सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा व कर्मचारियों को निर्देशित किया। बैठक में सभासदों द्वारा कुछ सफाई कर्मचारियों के कार्य में लापरवाही, बिना सूचना अवकाश पर रहने तथा ड्यूटी के दौरान मदिरापान की शिकायत उठाई गई और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
अधिशाषी अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को समयबद्ध कार्य करने तथा सफाई मित्रों को अपने क्षेत्रों में पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभासद, सुशील पोरवाल नूरबानो, शिवा यादव आदि के द्वारा अपने वार्ड में सड़क, नाला/नाली निर्माण आदि के सन्दर्भ में प्रस्ताव भी प्रस्तुत किये। वही बैठक मे पालिका प्रशासन ने नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सहयोग करने तथा पालिका के बकाया कर जमा करने की अपील की।
बैठक में सभासद सीमा, मीरा, रीना देवी, सुनील कुमार, नीतेश कुमार, शिवा यादव, चाँदनी, बीरेन्द्र, पूजा देवी, गीता देवी, आलोक यादव, नीरज, भीखम सिंह, राममूर्ति गुप्ता, रीना यादव, राजीव कुमार तिवारी, आरती यादव, प्रमेन्द्र कुमार, रोहित भंसाली, प्रबल कश्यप, शशांक यादव, सुशील पोरवाल, किरन पोरवाल, नूरबानो, रेखा देवी, ममता गुप्ता, चरन सिंह चक, मंगल सिंह भदौरिया, श्यामजी पोरवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, मोहित यादव, अरविन्द सिंह रावत, राहुल त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, अशोक यादव, पंकज दुबे, महेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0