अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में तीन दिवसीय विशेष अयंगर योग कार्यशाला का शुभारंभ
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर AIIA में तीन दिवसीय अयंगर योग कार्यशाला का आयोजन, प्रसिद्ध योग शिक्षक अमित शर्मा द्वारा योग समावेश विषय पर विशेष सत्र। पंजीकरण के लिए dr.rsharma@aiia.gov.in पर संपर्क करें।
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) द्वारा "योग समावेश" विषय पर तीन दिवसीय विशेष अयंगर योग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला आज से प्रारंभ होकर बुधवार तक चलेगी और प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह कार्यशाला प्रख्यात अयंगर योग विशेषज्ञ अमित शर्मा (लाइफयोगा सेंटर) के निर्देशन में संचालित की जा रही है। सत्रों में अयंगर योग की सटीक मुद्राओं के अभ्यास, शरीर संरेखण की तकनीकों तथा मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कार्यशाला AIIA के छात्रों, शोधकर्ताओं एवं योग साधकों के लिए खुली है। इच्छुक प्रतिभागी dr.rsharma@aiia.gov.in पर ईमेल कर डॉ. रामावतार शर्मा से पंजीकरण कर सकते हैं।
संस्थान की निदेशक प्रो. मंजूषा राजगोपाला ने बताया कि यह पहल योग को व्यापक रूप से सुलभ, समावेशी और उपचारात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि योग समावेश का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक प्रामाणिक योग पहुंचाकर समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को प्रोत्साहित करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0