77वें गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर, 15 रक्तवीरों ने बढ़ाया मान

Jan 27, 2026 - 17:07
 0  14
77वें गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर, 15 रक्तवीरों ने बढ़ाया मान

भरथना-इटावा नगर के विधूना रोड स्थित छोला मंदिर के समीप राधा स्वामी हॉस्पिटल में 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

देशभक्ति के जज़्बे के साथ आयोजित इस शिविर में कुल 15 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया। रक्तदान करने वालों में डॉ. साक्षी पोरवाल, प्रियंका यादव, शालिनी, मंजेश कुमारी, सुमन यादव, डॉ. बृजेश प्रजापति, असित यादव, अंकित, सौरभ त्रिपाठी, अभिषेक भदौरिया, विपिन यादव, सतेंद्र यादव, देवेंद्र चौहान, अमित गुप्ता एवं राहुल चौधरी शामिल रहे। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. समीर पांडेय, डॉ. ललित चौधरी एवं डॉ. अभिषेक दुबे ,श्रीभगवान कौशल ने किया। 

इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और राष्ट्रीय पर्व पर किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। रक्तदाता समूह के सचिव पंकज भदौरिया ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया रक्त जय मां वैष्णो चैरिटेबल ब्लड सेंटर को सौंपा गया है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके।

सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में रक्तदाता समूह से विमलेश तिवारी, राजेश दुबे, सौरभ परिहार, शरद तिवारी, अर्जुन तोमर, प्रदीप राठौर, करिश्मा, उमेश एवं नेहा का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0