सुदामा चरित्र से भावविभोर हुआ पंडाल

Apr 17, 2026 - 21:15
 0  11
सुदामा चरित्र से भावविभोर हुआ पंडाल

भरथना: भरथना कस्बे स्थित ओम कृष्णा गार्डन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। सातवें दिन कथा वाचक आचार्य सरल जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा के चरित्र का अत्यंत मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान बताया गया कि सुदामा चरित्र सच्ची मित्रता, भक्ति और विनम्रता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित सुदामा और भगवान श्रीकृष्ण की मित्रता आज भी समाज को निस्वार्थ प्रेम और सच्चे संबंधों का संदेश देती है। कथा वाचक ने कहा कि सुदामा जी अत्यंत निर्धन ब्राह्मण थे, जो कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे थे, फिर भी उनके मन में भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास था। कथा में बताया गया कि एक दिन उनकी पत्नी ने उनसे आग्रह किया कि वे अपने बालसखा श्रीकृष्ण से मिलकर अपनी स्थिति से अवगत कराएं। इसके बाद श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे और पंडाल जयकारों से गूंज उठा। समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लु’ ने कथा वाचक आचार्य सरल जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में परीक्षित के रूप में जागेश्वर दयाल पोरवाल व उनकी धर्मपत्नी आशा पोरवाल तथा यज्ञपति के रूप में गौरव पोरवाल व अनामिका पोरवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में रामसेवक गुप्ता, सुशील कुमार पोरवाल, मुरारी लाल पोरवाल, हरिओम पोरवाल, अजय पोरवाल, विजय पोरवाल, प्रेमचंद, बिपिन चंद्र पोरवाल, अमित कौशल और सचिन कौशल सहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0