औरैया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली औरैया पुलिस ने सत्ती तालाब तकीया निवासी एक आरोपी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की।

Jun 14, 2025 - 22:18
Jun 14, 2025 - 22:19
 0  14
औरैया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

औरैया: जिले में अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर अशोक सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

टीम ने सत्ती तालाब तकीया निवासी फारुख (पुत्र कमरूद्दीन, उम्र लगभग 55 वर्ष) को अवैध कच्ची शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की पिपिहा में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 426/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तन्मय चौधरी, कांस्टेबल सुरेन्द्र राघव और कांस्टेबल मदन राजपूत शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम की प्रशंसा की और निर्देश दिए कि भविष्य में भी अवैध शराब जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखी जाए।

इस अभियान से क्षेत्र में अवैध शराब के व्यापार पर लगाम लगने की उम्मीद है।

रिपोर्ट – दीपांशु सावरन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0