अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक यादव बने सपा के राष्ट्रीय चेहरा

अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक यादव बने सपा के राष्ट्रीय चेहरा

Nov 1, 2025 - 19:57
 0  35
अखिलेश यादव ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक यादव बने सपा के राष्ट्रीय चेहरा

पूर्व मंत्री अशोक यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, समाजवादी पार्टी के बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

भरथना: पूर्व राज्य मंत्री, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कवि अशोक यादव को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने यह निर्णय आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति को ध्यान में रखते हुए लिया है। अशोक यादव लंबे समय से समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वे अपने तेज़तर्रार वक्तव्य और स्पष्ट राजनीतिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। पार्टी के पुराने और भरोसेमंद नेताओं में उनकी गिनती होती है। वे पहले भी राज्य मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर चुके हैं और पार्टी संगठन में कई बार महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।

अब राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उनकी भूमिका और भी व्यापक होगी। वे देशभर में मीडिया मंचों, पत्रकार वार्ताओं और राजनीतिक चर्चाओं में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों, समाजवादी विचारधारा और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के समाजवादी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर है।

सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। समर्थकों का कहना है कि यह निर्णय न केवल पार्टी संगठन के लिए लाभकारी सिद्ध होगा बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0