स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर चिंता, समाधान के निर्देश
स्मार्ट मीटर की समस्याओं पर चिंता, समाधान के निर्देश
भरथना: ग्राहक पंचायत की बैठक में लिए गए जनहित फैसले, जल संरक्षण और वृक्षारोपण का प्रस्ताव
भरथना -इटावा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक राजागंज स्थित इंजीनियर हिमांशु गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि नगर के विद्यालय में स्कूली बच्चों को शामिल कर वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और अन्य सामाजिक विषयों पर जागरूक किया जाएगा। साथ ही, नगर के खेल मैदानों, विद्यालयों, सरकारी अस्पतालों, और रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर वृक्षारोपण करने की योजना भी बनाई गई है।
बैठक में नगर में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही शिकायतों और तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। संगठन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने का निर्णय लिया कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
इस बैठक में प्रमुख रूप से निशांत पोरवाल, अनिल श्रीवास्तव, हिमांशु गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुरेश शारदा, अंकुर पुरवार, निखिल पोरवाल, राजेश चौहान, विष्णु राठौर, इशरत अब्बासी, ब्रजेश पोरवाल, राहुल यादव, अमन सोनी, ऋषभ पोरवाल, डॉ. अनूप दुवे (जितेंद्र सिंह) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
1