संस्कृती इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने चमकाया नाम लगातार दूसरी बार नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में जीते 11 पदक
संस्कृती इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने चमकाया नाम लगातार दूसरी बार नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में जीते 11 पदक
संस्कृती इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने चमकाया नाम लगातार दूसरी बार नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में जीते 11 पदक
भरथना: संस्कृती इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 17वीं नेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप में परचम लहराया।
हरदयाल टेक्निकल कैंपस में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने कुल 11 पदक (6 स्वर्ण, 1 रजत व 4 कांस्य) अपने नाम किए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया।
स्वर्ण पदक, ऋषभ शाक्य (400 मीटर अंडर-14), कृष्णा (हाई जम्प अंडर-14), आर्यन (200 मीटर जूनियर), लवकुश (100 मीटर जूनियर), यश (शॉटपुट 24.6 फीट जूनियर) और ऋषभ (लॉन्ग जंप 16.5 फीट जूनियर) ने जीते।
रजत पदक,तेजस (100 मीटर अंडर-14) के खाते में गया। कांस्य पदक,ऋषभ यादव (400 मीटर सब-जूनियर), अर्जुन (100 मीटर सब-जूनियर), गणेश (200 मीटर सब-जूनियर) और वशिष्ठ (200 मीटर अंडर-14) ने हासिल किए। विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि “बच्चों ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।” विद्यालय के पीटीआई पवन यादव के मार्गदर्शन को भी इस सफलता में अहम माना गया।
संस्था निदेशक अंकित यादव और प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0