शिक्षकों को मिला नया दृष्टिकोण, जयोत्री एकेडमी में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर

शिक्षकों को मिला नया दृष्टिकोण, जयोत्री एकेडमी में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर

Jul 25, 2025 - 11:14
 0  34
शिक्षकों को मिला नया दृष्टिकोण, जयोत्री एकेडमी में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर

जयोत्री एकेडमी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

नवाचार, मूल्यपरक शिक्षा और तकनीकी एकीकरण पर विशेष बल

शिक्षकों को मिला नया दृष्टिकोण, जयोत्री एकेडमी में सम्पन्न हुआ प्रशिक्षण शिविर

भरथना (इटावा): सहोदय कॉम्प्लेक्स, इटावा के तत्वावधान में भरथना स्थित जयोत्री एकेडमी में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार और तकनीकी समन्वय के विविध पहलुओं से परिचित कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण समन्वयक (DTC) डॉ. कैलाश, प्राचार्य, पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशन में हुआ।

 

इस प्रशिक्षण शिविर में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त शिक्षाविदों ने मार्गदर्शन किया, जिनमें प्रमुख रूप से भावना, प्राचार्या, दिल्ली पब्लिक स्कूल; डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, प्राचार्य, नारायणा कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स; एम.एस. मनोज, प्राचार्य, डिवाइन लाइट स्कूल; डॉ. शैलेन्द्र शर्मा, प्राचार्य, चौधरी चरण सिंह पी.जी. कॉलेज; तथा प्रदीप चंद्र पाण्डेय, निदेशक, होली पॉइंट अकैडमी शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से अखंड दीप प्रज्वलन और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जयोत्री एकेडमी के प्राचार्य योगेन्द्र नाथ मिश्रा और HOD, जयोत्री प्ले स्कूल श्रीमती शीला मिश्रा ने सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। 

प्रशिक्षण सत्र में STEM शिक्षा, मूल्यपरक शिक्षा, नवीनतम शिक्षण विधियां, और तकनीकी एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान, चर्चाएं और कार्यशालाएं आयोजित की गईं। वक्ताओं ने शिक्षकों को बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, उपयोगी और अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

 

कार्यक्रम के समापन पर जयोत्री एकेडमी के निदेशक डॉ. नितिन पोरवाल ने सभी शिक्षाविदों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा—

> “ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देते हैं। हमारा प्रयास है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं नवाचार को संस्थान में निरंतर प्रोत्साहित किया जाए।

कार्यक्रम का संचालन काजल रुखसार ने किया, जबकि आयोजन को सफल बनाने में अमित तिवारी, राहुल यादव, अनुज कुमार, अदनान वक्षी समेत कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस प्रशिक्षण शिविर ने न केवल शिक्षकों की ज्ञानवृद्धि की, बल्कि उनमें नवाचार के साथ शिक्षण के प्रति नई ऊर्जा का संचार भी किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0