रक्षाबंधन पर औरैया में उमड़ी भीड़, हर्षोल्लास से मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व
रक्षाबंधन पर औरैया में उमड़ी भीड़, हर्षोल्लास से मनाया गया भाई-बहन का पावन पर्व
औरैया रिपोर्ट – रक्षाबंधन पर्व पर औरैया जिले में त्योहार की रौनक देखते ही बन रही थी। सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी, राखी और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर गाँव-गाँव तक इस पावन पर्व को बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।
घर-घर में बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर, आरती उतारकर और राखी बांधकर उनके दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपने प्रेम और संरक्षण का वचन दोहराया।
त्योहार की सबसे भावुक झलक तब देखने को मिली जब एक छोटी बच्ची ने अपने छोटे भाई की कलाई पर नन्हीं-सी राखी बांधते हुए मुस्कुराकर उसे गले लगाया। यह दृश्य आस-पास मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान और दिल में अपनापन भर गया।
नगर के कई सामाजिक संगठनों और मोहल्लों में भी सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सात्विक ने बताया कि बहन की राखी भाई के लिए एक सुरक्षा कवच है, वहीं तिवारी परिवार की छोटी बेटियों ने भी बुजुर्गों को राखी बांधकर आशीर्वाद लिया।
अनन्या ने कहा कि यह त्यौहार रिश्तों में मिठास घोल देता है, जबकि तिवारी मोहल्ले की अन्य बहनों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए उनका आभार जताया। कार्यक्रम में अंशिका ने बच्चों को भाई-बहन के महत्व पर छोटा भाषण दिया और चौबे समाज के युवाओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वहीं शिवांगी ने अपनी राखी सुरक्षाबल के एक जवान को बांधते हुए गर्व महसूस किया और सावरन परिवार के सदस्यों ने इसे सामूहिक भाईचारे का पर्व बताया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0