मोढी में वृक्ष भंडारा से गूंजा पर्यावरण संदेश

मोढी में वृक्ष भंडारा से गूंजा पर्यावरण संदेश

Jul 3, 2025 - 20:57
 0  32
मोढी में वृक्ष भंडारा से गूंजा पर्यावरण संदेश

मोढी में वृक्ष भंडारा कार्यक्रम संपन्न: सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भरथना (इटावा): विकासखंड भरथना के ग्राम पंचायत मोढी स्थित जनसंयोजी इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश शासन के वानिकी कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्ष भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष संजीव भदोरिया (जनपद इटावा) रहे, जिनके सानिध्य में विद्यालय परिसर में सैकड़ों फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण में जामुन, अमरूद, आम, सहजन, गोल्ड मोहर जैसे पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरणीय असंतुलन को दूर कर आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य अतिथि संजीव भदोरिया ने कहा कि आज वैश्विक तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है, और यदि समय रहते वृक्षारोपण नहीं किया गया, तो 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु देशभर में वृक्षारोपण को बढ़ावा दे रही हैं।

इस अवसर पर कक्षा 8 और 9 की छात्राओं को 21 फलदार पौधे अतिथियों द्वारा भेंट किए गए, और उनसे वचन लिया गया कि वे इन पौधों की विधिवत देखरेख करेंगी। साथ ही सभी छात्रों को यह संदेश दिया गया कि "एक वृक्ष अपनी माँ के नाम से अवश्य लगाएं", जिससे न केवल पर्यावरण शुद्ध रहेगा बल्कि वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी होगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डिप्टी जिला वन अधिकारी इटावा, प्रधानाचार्य मंजू भदोरिया, राजेश तिवारी, ललित जादौन, विमल गुप्ता, सोनू तिवारी, प्रदीप धनगर, साधना शाक्य, रेंजर अशफाक उल्ला खान समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

जनसंयोजी इंटर कॉलेज के समस्त स्टाफ और वन विभाग की टीम का सहयोग आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0