भरथना में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
भरथना में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
भरथना में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निकाली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
भरथना-इटावा: बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक भव्य बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ ब्लॉक संसाधन केंद्र भरथना से किया गया।
सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने वाहनों पर राष्ट्रध्वज लहराते हुए निकले। यह तिरंगा यात्रा नगर के जवाहर रोड, आज़ाद रोड, गिरधारीपुरा, मंडी समिति समेत अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और देशप्रेम की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम में बीईओ सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विष्णु यादव, सुधीर श्रीवास्तव, मो. आज़म सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0