"भरथना में निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन"
"भरथना में निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन"
भरथना। नगर के मिडिल स्कूल प्रांगण में चल रहे ऐतिहासिक 127वें श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भगवान श्रीराम जी की भव्य बारात निकाली गई। नगर से करीब दो किलोमीटर दूर नगला राजा स्थित हीरो होंडा एजेंसी परिसर में हवन-पूजन के बाद बारात का शुभारंभ हुआ।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी ने भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण जी की आरती उतारकर तथा झंडी दिखाकर बारात को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। बैंड-बाजों और गाजे-वाद्यों के साथ भगवान श्रीराम रथ पर दूल्हे के रूप में माता जानकी व लक्ष्मण संग विराजमान थे, जिन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बरसात के बीच आकर्षक झांकियों पर फूलों की वर्षा की गई।
इलेक्ट्रॉनिक झांकियों में मां दुर्गा, भगवान गणेश, सांई बाबा, राधा-कृष्ण, काली मां, प्रेम मंदिर व भगवान विष्णु सहित 30 से 40 झांकियां इटावा, मैनपुरी और एटा से आई थीं, जिनका लोगों ने खूब आनंद लिया। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह भक्तों ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर स्वागत किया। बारात नगला राजा, कृष्णा नगर, यादव नगर, मोतीगंज, तिलक रोड, जवाहर रोड, आजाद रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, मंडी समिति रोड और गिरधारीपुरा से होती हुई स्टेशन रोड स्थित नर्मदेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई।
बारात की सुरक्षा व्यवस्था भरथना थाना पुलिस ने संभाल रखी थी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री विनोद, कोषाध्यक्ष निलेश त्रिपाठी, अरविंद भदौरिया, केके यादव, ब्रजपाल सिंह जदौना, रानू यादव, विपिन यादव, सत्य प्रकाश यादव, भगवान दास, सुनील यादव, अरविंद, आनंद कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पोरवाल सहित विनोद कुमार, रामौतार गुप्ता, दीपक यादव, कमलेश, प्रधान विनोद यादव, श्रीनिवेश यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0