पर्यावरण के लिए एकजुट हुई भरथना पुलिस और भारत विकास परिषद

पर्यावरण के लिए एकजुट हुई भरथना पुलिस और भारत विकास परिषद

Jul 11, 2025 - 08:30
 0  47
पर्यावरण के लिए एकजुट हुई भरथना पुलिस और भारत विकास परिषद

भरथना में भारत विकास परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण, पुलिस और चिकित्सा विभाग ने निभाई अहम भूमिका

 भरथना, इटावा। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा परिषद के स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भरथना पुलिस चौकी में दीप प्रज्वलन और भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से "वंदे मातरम्" का गायन किया। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अरिर्मदन सिंह ने पुलिस टीम के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर.एन. दुबे और शाखा सचिव राम प्रकाश पाल के साथ मिलकर पौधारोपण किया। परिषद द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु टी-गार्ड भी लगाए गए।

 

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह राठौर, जिला समन्वयक सुशांत उपाध्याय, पर्यावरण संयोजक श्यामजी पोरवाल, सेवा संयोजक रूद्र पाल सिंह भदौरिया, संयोजक विनोद कुमार दुबे, अशोक पोरवाल, संजय माधवानी, मक्कन सिंह वर्मा, सीके शुक्ला,एडवोकेट निशांत पोरवाल, सीटू गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, बबलू व देवेन्द्र सिंह शाक्य समेत अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 

कार्यक्रम का दूसरा चरण भरथना नगर से 6 किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहारपुरा में संपन्न हुआ। केंद्र परिसर में वृक्षों की अनुपस्थिति को देखते हुए परिषद ने वहां भी वृक्षारोपण किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. धीरज गुप्ता और उनके स्टाफ ने भी पौधे लगाकर इस मुहिम में सहयोग दिया।

परिषद की इस पहल ने पर्यावरण जागरूकता को मजबूती दी है और समाज में हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया है।

 #Vriksharopan #BharatVikasParishad #GreenBharat #PoliceForNature #PlantTreesSaveEarth

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0