उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट
पंजाब और राजस्थान में तापमान 47 डिग्री के पार; अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में लू की चेतावनी, दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना। IMD का अपडेट जानें।
नई दिल्ली: देश के उत्तरी हिस्सों में भीषण लू (Heatwave) से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में तापमान 47.6 डिग्री और राजस्थान के गंगानगर में 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले तीन दिन और भीषण गर्मी के रहेंगे।
कहां कहां रहेगा लू का असर?
मौसम विभाग ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में लू की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में रात में भी गर्म मौसम बना रहेगा।
दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
वहीं, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मौसम का रुख एकदम उलट है। अगले दो दिनों में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0