आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, मंदिर का गुंबद चटका, कई लोग घायल

आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, मंदिर का गुंबद चटका, कई लोग घायल

Jun 15, 2025 - 08:38
 0  36
आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, मंदिर का गुंबद चटका, कई लोग घायल

भरथना: शनिवार शाम मौसम में अचानक आए बदलाव ने क्षेत्र में कई जगहों पर कहर बरपाया। तेज धूल भरी आंधी और गगनभेदी गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से दहशत का माहौल बन गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम घमुरियां निवासी छप्पन लाल की 15 वर्षीय पुत्री ज्योति उस समय झुलस गई जब वह अपने घर के समीप एक प्लॉट पर खड़ी थी और पास ही आकाशीय बिजली गिरी। आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

इसी दौरान ग्राम हथनौली में तेज आंधी से हरिओम की खेत में बनी झोपड़ी ढह गई, जिसमें रेखा देवी और उनके चार बच्चे — निखिल (7 वर्ष), युग (5), नायरा (3), और ईशान (4) मौजूद थे। झोपड़ी के गिरते ही बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसके अलावा भरथना-बकेवर रोड स्थित रामजानकी मंदिर के निर्माणाधीन गुंबद पर भी आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद में दरार आ गई। और मंदिर का इन्वर्टर फुक गया।मंदिर के पुजारी शिवकुमार और देखरेखकर्ता पंकज गुप्ता ने बताया कि गनीमत रही कि उस समय मंदिर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0