"अहिल्याबाई होल्कर: न्याय, सेवा और नारी सम्मान की जीवंत प्रेरणा"

"अहिल्याबाई होल्कर: न्याय, सेवा और नारी सम्मान की जीवंत प्रेरणा"

Jun 1, 2025 - 16:08
 0  30
"अहिल्याबाई होल्कर: न्याय, सेवा और नारी सम्मान की जीवंत प्रेरणा"

नारी शक्ति की प्रेरणा- न्याय और सेवा की प्रतीक,महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भरथना में हुआ भव्य आयोजन!

भरथना (इटावा)। स्वामी विवेकानन्द विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार देर शाम माँ अम्बे पब्लिक स्कूल, महावीर नगर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महारानी अहिल्याबाई एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन अजय कुमार यादव 'गुल्लू', विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रामपाल सिंह राठौर एवं राजेन्द्र चौधरी सहित अन्य अतिथियों का मंच पर स्वागत किया गया। अध्यक्षता सुधा पाण्डेय ने की, जबकि संयोजन वीरेन्द्र सिंह चौहान व एडवोकेट हाकिम सिंह यादव ने संभाला। 

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने न केवल अपने राज्य को कुशलता से चलाया, बल्कि देशभर में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अतुलनीय कार्य किए। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को सेवा, त्याग और न्याय की भावना से ओतप्रोत किया। उनके शासनकाल को भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में जाना जाता है।

 

इस अवसर पर श्रीभगवान पोरवाल,करूणाशंकर दुबे, विष्णु सिंह भदौरिया,अखलेश पोरवाल,राजेन्द्र दीक्षित 'पप्पू',सुशील चौधरी,नीलू पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 #AhilyabaiHolkarJayanti #NariShakti #ItawaNews #BharathnaEvent #SwamiVivekanandaVicharManch

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0