होली प्वाइंट एकेडमी में भव्य साइबर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
भरथना -इटावा होली प्वाइंट एकेडमी के ऑडिटोरियम हॉल में गुरुवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी इटावा अजय दुबे रहे।
विशिष्ट अतिथियों में आयकर निरीक्षक आशीष चौधरी, थाना प्रभारी भरथना विक्रम सिंह, प्रभारी साइबर थाना राकेश कुमार शर्मा, साइबर थाना निरीक्षक संजय सिंह, साइबर एक्सपर्ट संदीप सिंह एवं अभय देओल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अजय दुबे ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर जागरूकता बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
आयकर निरीक्षक आशीष चौधरी ने ऑनलाइन लेन-देन, डिजिटल पेमेंट, फर्जी कॉल, ई-मेल और संदिग्ध लिंक से होने वाली ठगी के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक हानि का कारण बन सकती है।
थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी। प्रभारी साइबर थाना राकेश कुमार शर्मा ने ओटीपी साझा करने के खतरे, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी वेबसाइट और डिजिटल अरेस्ट जैसी नई साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। साथ ही साइबर हेल्पलाइन और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट निशांत पोरवाल ने किया।
विद्यालय के डायरेक्टर डा. प्रदीप चंद्र पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के साथ उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट उपस्थिति और विषयगत ज्ञान में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित श्रीवास्तव, संदीप अग्रवाल (एडवोकेट), हिमांशु गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, अरुण मोटवानी, गौरव वर्मा, आनंद तिवारी, शानू वर्मा एवं रीना शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0