"‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संकल्प के साथ हॉली पॉइंट में मना योग दिवस"

"‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संकल्प के साथ हॉली पॉइंट में मना योग दिवस"

Jun 21, 2025 - 12:21
 0  55
"‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संकल्प के साथ हॉली पॉइंट में मना योग दिवस"

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संकल्प के साथ हॉली पॉइंट अकैडमी में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विद्यालय परिसर में हुआ सामूहिक योगाभ्यास,

निदेशक डॉ. प्रदीप पाण्डेय ने बताया योग का वैज्ञानिक महत्व

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. प्रदीप चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने योग के वैज्ञानिक, शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन को संतुलन, शांति और अनुशासन की ओर ले जाने वाला मार्ग है।”

इसके पश्चात प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा उपस्थितजनों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण एकाग्रता व निष्ठा के साथ योग क्रियाओं को अपनाया।

इस अवसर पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के संकल्प के साथ सभी स्टाफ सदस्यों ने प्रतिदिन योग करने और उसे जीवनशैली का हिस्सा बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। विद्यालय परिवार ने सभी को संदेश दिया – “योग अपनाएं, जीवन को स्वस्थ और समृद्ध बनाएं।” पूरा आयोजन योगमय वातावरण और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0