"रामलीला कमेटी को मिला नया अध्यक्ष!"

"रामलीला कमेटी को मिला नया अध्यक्ष!"

Jul 7, 2025 - 19:21
 0  109
"रामलीला कमेटी को मिला नया अध्यक्ष!"

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने रोहित यादव, विनोद गोस्वामी महामंत्री निर्वाचित नरसिंह मंदिर परिसर में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, भव्य स्वागत

भरथना: श्री रामलीला कमेटी (पंजीकृत), भरथना की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित नरसिंह मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’ एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव की मौजूदगी में की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रोहित यादव को कमेटी का अध्यक्ष और विनोद गोस्वामी को महामंत्री चुना गया।इस मौके पर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के.के. यादव सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के संरक्षक हरिओम यादव, सत्य प्रकाश यादव 'राजा', उमेश तिवारी, बृजपाल सिंह जादौन, डॉ. सुशील बाजपेई, श्रीनिवेश यादव, विनोद यादव, रामकृष्ण यादव, करुणा शंकर दुबे, राम अवतार गुप्ता, विनोद पटेल, राशिद खान, बृजेश कुमार, बलराज सिंह यादव,मीनू दुवे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। 

बैठक में आगामी रामलीला मंचन को अधिक भव्य, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर सुझाव और योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

#RamlilaCommittee #BharthanaNews #LeadershipChange #CulturalEvent

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0