भरथना में 5 जून को होगा व्यापारी संवाद कार्यक्रम, व्यापारियों से सहभागिता की अपील

Jun 4, 2026 - 17:16
 0  27
भरथना में 5 जून को होगा व्यापारी संवाद कार्यक्रम, व्यापारियों से सहभागिता की अपील

भरथना/इटावा। राज्य कर विभाग इटावा के तत्वावधान में व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं कर संबंधी जिज्ञासाओं के समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार 5 जून को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सायं 5 बजे से 7 बजे तक कृष्णा नगर स्थित शशिविलास पैलेस में आयोजित होगा।

राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त मनीष कुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारी अपनी समस्याएं, सुझाव एवं व्यापारिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न विषयों को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग व्यापारियों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारिक प्रक्रियाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलती है। सहायक आयुक्त ने नगर एवं क्षेत्र के सभी व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि व्यापारियों की सक्रिय सहभागिता से विभाग को उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने तथा उनके समाधान के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0