प्रकृति के रक्षक बने छात्र, लायंस क्लब राधे राधे के संग मिलकर लगाया हरियाली का मेला

प्रकृति के रक्षक बने छात्र, लायंस क्लब राधे राधे के संग मिलकर लगाया हरियाली का मेला

Jul 24, 2025 - 18:11
 0  81
प्रकृति के रक्षक बने छात्र, लायंस क्लब राधे राधे के संग मिलकर लगाया हरियाली का मेला

लायंस क्लब राधे राधे भर्थना द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने लगाए 100 से अधिक पौधे

हॉली पॉइंट एकेडमी, भर्थना में हुआ आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भर्थना (इटावा)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम उठाते हुए लायंस क्लब राधे राधे भर्थना के सौजन्य से हॉली पॉइंट एकेडमी, भर्थना में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना प्रभारी श्री अरिमर्दन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थाना उपनिरीक्षक राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

 

इस दौरान विद्यालय परिसर में तुलसी, नीम, पीपल, आम और गुलमोहर के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करते हैं। 

थाना प्रभारी श्री अरिमर्दन सिंह ने सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का आग्रह किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रदीप चन्द्र पाण्डेय ने लायंस क्लब राधे राधे भर्थना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी ऐसे हरित कार्यक्रमों को बढ़ावा देता रहेगा। वहीं प्रधानाचार्य  मनोज मिश्रा ने बच्चों को इस नेक कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा वृक्षों की रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब राधे राधे के प्रमुख सदस्यों — लायन सुबोध दीक्षित एड0, लायन सी.के. शुक्ल, लायन सुरेश शारदा, लायन भानू वर्मा, लायन कुलदीप त्रिपाठी, लायन संजय पोरवाल, लायन मयंक पोरवाल, लायन सुशांत उपाध्याय, लायन अनिल पोरवाल, लायन गुरूचरण सिंह खालसा तथा विद्यालय परिवार से गौरव वर्मा, गोविन्द शाक्य, आर्यन दीक्षित, दीपक सिंह चौहान, अनुराधा पाठक, शालिनी चौहान, तान्या दुबे एवं गौरव शाक्य का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0