पुण्यतिथि पर सेवा: स्व. दीप्ति दुबे की याद में बांटा गया शरबत और पेठा

पुण्यतिथि पर सेवा: स्व. दीप्ति दुबे की याद में बांटा गया शरबत और पेठा

Jun 3, 2025 - 15:23
Jun 3, 2025 - 15:39
 0  34
पुण्यतिथि पर सेवा: स्व. दीप्ति दुबे की याद में बांटा गया शरबत और पेठा

स्व. दीप्ति दुबे की स्मृति में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित, 2000 से अधिक राहगीरों को कराया गया जलपान

भरथना, इटावा। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा मंगलवार को एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो परिषद पांचाल प्रांत के संगठन सचिव डॉ. राजेश नारायण दुबे की दिवंगत पुत्री स्व. दीप्ति दुबे की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सम्पन्न हुआ। यह आयोजन उनके निज निवास राजागंज, भरथना-वकेवर रोड पर श्रद्धा और सेवा के भाव से आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष अजय यादव ‘गुल्लू’, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल, एमएसके इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर महेश सिंह कुशवाह, शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, सचिव राम प्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष लविश कौशल, प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. आर. एन. दुबे, प्रवीण दुबे, मीनू दुबे सहित परिषद के अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। 

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण से की गई। तत्पश्चात स्व. दीप्ति दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर 'वन्दे मातरम्' के सामूहिक गान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पुण्य अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से लगभग 2000 राहगीरों को शरबत, पेठा एवं शीतल जल वितरित किया गया।

गर्मी के मौसम में आयोजित यह सेवा कार्य राहगीरों के लिए राहत भरा साबित हुआ और सभी ने परिषद की इस मानवीय पहल की प्रशंसा की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवेंद्र पोरवाल, राजेन्द्र अवस्थी, अशोक पोरवाल, जमुना दास लखवानी (जिला सह-समन्वयक), सुशांत उपाध्याय, सुनील दीक्षित ‘कुक्कू’, पूर्व शाखा अध्यक्ष सी.के. शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट निशांत पोरवाल, संतोष गोस्वामी, विनोद दुबे, पूर्व संगठन सचिव फूल सिंह पाल, पूर्व सचिव अनिल श्रीवास्तव, अरविन्द मिश्र, राम नरेश पोरवाल, देश दीप यादव, एस. के. दुबे, विमलेश नारायण दुबे, गोविन्द मिश्र, शिवम् दुबे, दलवीर सिंह यादव सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं परिषद सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर परिषद द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का जो उदाहरण प्रस्तुत किया गया, वह निश्चित ही प्रेरणादायक है। स्व. दीप्ति दुबे की स्मृति को समर्पित यह आयोजन उनकी पुण्यतिथि को एक सार्थक श्रद्धांजलि बना गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1