पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा
भरथना-इटावा: भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को तहसील के समीप स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एक भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकार की 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना रहा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. सिद्धार्थ शंकर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि अवधेश चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा, इटावा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और केंद्र सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह (बंटू) ने की, जबकि संयोजन की जिम्मेदारी अरुण कुमार बघेल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन जयदीप त्रिपाठी ने कुशलता से किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्षगण हरिओम दुबे, राजेश तिवारी एवं डॉ. रामस्वरूप यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री इमरान खान, महिला मोर्चा की जिला मंत्री ममता गुप्ता, सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में हुई विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
कार्यशाला में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया आदि पर विस्तार से चर्चा की और उनके सकारात्मक प्रभावों को गिनाया।
इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने, आगामी चुनावों की तैयारी और जनसंपर्क बढ़ाने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0