देवी मां के जयकारों से गूंजा मोतीगंज, पूजा पंडाल बना आकर्षण

देवी मां के जयकारों से गूंजा मोतीगंज, पूजा पंडाल बना आकर्षण

Sep 25, 2025 - 11:10
 0  20
देवी मां के जयकारों से गूंजा मोतीगंज, पूजा पंडाल बना आकर्षण

भरथना : कस्बे के मोहल्ला मोतीगंज राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीनवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 29वां श्रीनवदुर्गा पूजा महोत्सव विधिविधान और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुआ।

महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने माता रानी की आराधना कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष संजीव दीक्षित गपूड़े और संरक्षक राजीव पोरवाल ने थाना प्रभारी का पटका पहनाकर सम्मान किया। पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

चारों ओर देवी मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में मां की आरती उतारी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन मां दुर्गा की विशेष आरती, भजन संध्या और झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0