ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य अब शुक्रवार को, 10 घंटे बिजली रहेगी बंद
ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य अब शुक्रवार को, 10 घंटे बिजली रहेगी बंद
भरथना: नगर के सती मंदिर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर लगे 8 एमबीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदले जाने का कार्य अब शुक्रवार को किया जाएगा। गुरुवार को ट्रांसफार्मर देरी से पहुंचने के कारण कार्य स्थगित कर दिया गया था।
जेई नीरज कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर लगे पुराने ट्रांसफार्मर को बदलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्य शुक्रवार सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा और इसके दौरान उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और बिजली बंद रहने की अवधि में सहयोग प्रदान करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0